रूमेटाइड अर्थराइटिस में क्या नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 15:11

रूमेटाइड अर्थराइटिस के मरीजों को क्या खाना चाहिए नहीं?

रूमेटाइड अर्थराइटिस, गठिया का ही एक स्वरूप है। इस समस्या की वजह से हमारी हड्डियों में सूजन और जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है। अस्वस्थ जीवनशैली और उम्र बढ़ने के साथ लोग गठिया के शिकार हो जाते हैं। खराब खान-पान की वजह से व्यक्ति रूमेटाइड अर्थराइटिस (गठिया) की समस्या हो सकती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, महिलाएं रूमेटाइड अर्थराइटिस से अधिक ग्रसित होती हैं। खासतौर पर 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं गठिया रोग से ग्रसित होती हैं। रूमेटाइड अर्थराइटिस से ग्रस्त लोगों की डाइट किस तरह होनी चाहिए, इस बात से हमें अच्छी तरह वाकिफ होनी चाहिए। एक्सपर्ट के अनुसार, अर्थराइटिस के रोगियों को दवाईयों के साथ-साथ सही डाइट का होना भी बहुत ही जरूरी होता है।

रुमेटाइड अर्थराइटिस (आरए) एक दीर्घकालिक बीमारी है, जो मुख्य रूप से जोड़ों को प्रभावित करती है। यह एक चिरकालिक रोग है, जो समय के साथ-साथ काफी बिगड़ती है। अर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में सूजन होने लगता है और दर्दनाक दर्द होता है। इसमें रोगियों के उंगुलियों, पांव, कलाइयों और टखनों के छोटे-छोटे जोड़ों में काफी दर्द होने लगता है। आइए जानते हैं रूमेटाइड अर्थराइटिस (गठिया) के रोगियों का डाइट चार्ट जानने से पहले इसके कारण और लक्षण जानते हैं।
रूमेटाइड अर्थराइटिस (आमवात) बीमारी में क्या ना खाएं

रूमेटाइड अर्थराइटिस (गठिय) रोगियों को कुछ ऐसे आहार का सेवन नहीं करना चाहिए। इन आहार के सेवन से उनकी परेशानी बढ़ सकती है।

अनाज - अर्थराइटिस के रोगियों को मैदा और नया धान खाने से बचना चाहिए।

दाल - काबुली चना, काला चना, चना, मटर की दाल से अर्थराइटिस रोगियों को दूर रहना चाहिए।

फल एवं सब्जियां - कंदमूद, आलू, सरसों के साग, भिंडी, बैंगन, अरबी इत्यादि वात करने वाली चीजों से अर्थराइटिस के रोगियों को दूर रहना चाहिए।

अन्य: मछली, दही, गुड़, दूध, ज्यादा नमक, कोल्ड ड्रिंक्स, ठंडा भोजन, ठंडा पानी, तली-भुनी चीजें और पचाने में मुश्किल होने वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info